अपने हक के लिए महिलाएं स्वयं आएं आगे : अपर जिला जज

डिग्री कॉलेज में महीला विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन 

अपने हक के लिए महिलाएं स्वयं आएं आगे : अपर जिला जज

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सुहापारा गांव में स्थित डिग्री कॉलेज में महिला विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपर जिला जज समेत अन्य ने संबोधित करते हुए महिलाओं के हक और अधिकार की जानकारी दी।

चित्तौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत सुहा पारा में शिवांशु सुशील स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिला जज/सचिव विराट शिरोमणि रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। लेकिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें स्वयं आगे आना होगा। प्रबंधक आनंद मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसका सभी लाभ उठाएं। कार्यक्रम को विधिक पैनल की सदस्य माधुरी मिश्रा, प्रोबेसन विभाग की पूनम शुक्ला, पल्लवी प्रधान और डॉक्टर राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। 

इस दौरान डॉ राजेश तिवारी प्राचार्य, सरोज, मुख्यसेविका ,देहात संस्था के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं महाविद्यालय की छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन  प्राचार्य डॉ राजेश तिवारी ने किया। संस्थापिका पल्लवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें -उमेश पाल हत्याकांड में नया ट्विस्ट, आरोपी वकील ने अदालत में दी अर्जी-नार्को टेस्ट की मांग

ताजा समाचार

कंडम कोच को आलीशान रेस्टोरेंट में बदल रहा रेलवे, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी तलाश की जा रही जगह
नोएडा: उद्यमी संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी मिली
रामपुर : कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने पलायन का इरादा टाला, घरों की दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर भी हटाए
अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी 12 गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमले का आरोप
बहराइच:खेत से लौट रहे वृद्ध पर तेंदुए का हमला, जंगल से निकल कर मारा झपट्टा
lok sabha election 2024: यूपी में तीसरे चरण के तहत 10 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारी पूरी, कल होगी वोटिंग