बहराइच: झारखंड से परिक्रमा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

बहराइच: झारखंड से परिक्रमा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

बहराइच, अमृत विचार। कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित 84 कोसी परिक्रमा अवध क्षेत्र झारखंड से आए हुए श्रद्धालुओं का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। अभिनंदन एवं भोजन विश्राम के बाद अयोध्या धाम श्री राम जन्मभूमि राम जन्म भूमि के दर्शन के लिए प्रस्थान किया।

झारखंड से 19 अप्रैल से यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूरा अवध क्षेत्र में प्रमुख धर्म क्षेत्र का दर्शन बाराबंकी जनपद के कोटवाधाम, पारिजात, लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद परसपुर क्षेत्र के सूकर खेत सरयू नदी में स्नान किया। इसके बाद अयोध्या जन्म भूमि का दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन होगा। यात्रा में झारखंड से आए हुए लगभग 125 श्रद्धालु की संख्या रही। जिसमें 40 महिलाएं और बच्चे आदि शामिल है।

यह अपनी यात्रा दो बसों से  कर रहे हैं। यात्रा के स्वागत लिए विद्यालय परिवार में विद्यालय के संस्थापक व पूर्व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रशांत अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय राव, डॉक्टर महेश श्रीवास्तव, सरिता पोरवाल, विनीत सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, खुशबू सिंह साहित विद्यालय के अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में पांच लोग गंभीर घायल, सीएचसी से किये गए रेफर