बाराबंकी: दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में पांच लोग गंभीर घायल, सीएचसी से किये गए रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निबहा मोड़ के पास  बुधवार को दो मोटसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिलो पर सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बुधवार की दोपहर कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम फत्तापुर कला में अपनी रिस्तेदारी में आए संदीप पुत्र रामकुमार व संतोष पुत्र जगजीवन निवासी जगदीशपुर अपने तीसरे साथी सद्दाम पुत्र तुफैल निवासी फत्तापुर कला के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बा टिकैतनगर स्थित बैंक किसी काम से आ रहे थे। इतने में टिकैतनगर भेलसर मार्ग स्थित निबहा मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल से वह टकरा गए। जिससे दोनों मोटरसाइकल पर सवार पांचों लोग बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार घायलों की पहचान दीपू पुत्र रामसरन व बब्लू पुत्र राजकुमार निवासी बेलहा के रूप में की गई।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकल के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार नशे में धुत थे। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने पांचों घायलों को राहगीरों की सहायता से सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने पर पाचों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बहराइच: बीएसपी के उम्मीदवार समेत पांच ने दाखिल किया नामांकन

संबंधित समाचार