Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल की लैब में पांच महीने से रिजेंट नहीं, मशीनें फांक रहीं धूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

300 बेड अस्पताल स्थित लैब में जांचों के अभाव के चलते बंद पड़ी मशीनें 

बरेली, अमृत विचार। तीन सौ बेड अस्पताल की लैब में पांच महीने से रिजेंट नहीं है। इसकी वजह से मशीनें धूल फांक रही हैं। लैब में जांचें नहीं होने से मरीजों को परेशान हो रहे हैं। लैब प्रबंधन की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र देकर रिजेंट की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सूत्रों के अनुसार लैब में खराब हो रहीं मशीनों की मरम्मत भी लैब कर्मचारियों ने अपने निजी संपर्क से कराई है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर जांचे लिखते हैं लैब में जांच नहीं होने से उन्हें जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके अलावा उन्हें रिपोर्ट के लिए भी दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर शहर में शुरू हुई तैयारी, सड़कों और चौराहों पर चल रहा मरम्मत का कार्य

 

संबंधित समाचार