मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जला दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली ले गए। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को सिविल लाइंस में तहरीर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जला दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली ले गए। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को सिविल लाइंस में तहरीर दे दी है।

सिविल लाइंस के अशोक नगर निवासी मदनपाल ब्राश का काम करते हैं। उन्होने अपनी बेटी सोनी का विवाह करीब पांच साल पहले कटघर थाना क्षेत्र के गोविन्दनगर निवासी मयंक राज के साथ किया था। मयंक हल्द्वानी में एक प्राइवेट कंपनी पर कार्य करता है। मदनपाल का कहना है कि कुछ समय से ससुराली उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वह लोग कार की डिमांड कर रहे थे, इंकार करने पर अक्सर बेटी के साथ मारपीट की जाती। करीब दस दिन पहले उनके पास फोन आया कि सोनी बुरी तरह से जल गई है और दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती है।

मदनपाल के अनुसार वह लोग भी मौके पर आ गए। उस वक्त केवल बेटी की सास ममता ही मौके पर थी। बाद में वह सोनी को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। मदनपाल का आरोप है कि जहां पर ससुरालियों ने इलाज के बहाने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मंगलवार की शाम उपचार के दौरान सोनी की मौत हो गई। बुधवार को मायके वाले सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पति मयंक राज, ससुर धर्मराज, सास ममता व ममिया सास संतोष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। वह लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर सोनी को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार