MJPRU: प्रभारी कुलसचिव ने पटल परिवर्तित किए, कुलसचिव ने आदेश किया निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो-दो कुलसचिव कार्य कर रहे हैं। एक आदेश जारी करता है तो दूसरा निरस्त कर देता है। बुधवार को कुलसचिव अतिरिक्त प्रभार सुनीता यादव ने कर्मचारियों के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया लेकिन इस आदेश को कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने निरस्त कर दिया। उन्होंने सुनीता यादव के आदेश को शासन के आदेश की अवेहलना बताया।

सुनीता यादव ने आदेश दिया कि चुनाव में अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी आने के कारण कुलपति के आदेश पर कार्यालयी कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के लिए कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया जाता है। यह केवल पटल परिवर्तन है, इसे स्थानांतरण न माना जाए। 

उन्होंने कुलसचिव कार्यालय में वैयक्तिक सहायक अर्जुन सिंह को प्राणी विज्ञान विभाग, अजय कुमार मौर्य को उप कुलसचिव प्रशासन/कुलसचिव कार्यालय, प्रधान सहायक विनोद कुमार शर्मा को कार्यालय समन्वयक संघटक महाविद्यालय, मानव शुक्ला को संबद्धता अनुभाग, गौरव मिश्रा को विकास अनुभाग, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार को इंजीनियरिंग संकाय, कनिष्ठ सहायक प्रसेनजित को संबद्धता उप कुलसचिव प्रशासन कार्यालय और कमल सिंह को संबद्धता अनुभाग शिक्षक प्रतिस्थापना में पटल परिवर्तन किया है। आदेश में कहा कि नव आवंटित विभाग के माध्यम से ही अप्रैल का वेतन भेजा जाएगा।

कर्मचारियों से बोले अजय कृष्ण मैं हूं कुलसचिव
कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि वह कुलसचिव हैं। कोई भी कर्मचारी किसी के दबाव में न आए। सभी शासन के दिशा-निर्देशों के तहत काम करें। कर्मचारियों ने भी कहा कि वह विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं और शासन के नियमों के तहत ही कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों का बदला समय

 

 

 

संबंधित समाचार