रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर,न्यायालय कर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिले के मिल एरिया इलाके में स्कूटी सवार जिला न्यायालय कर्मी की तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोज कुमार (45) जिला न्यायालय के नकल विभाग में कार्य करता था। सुबह स्कूटी से वह रतापुर से अमावां की ओर जा रहा था कि रेडियो स्टेशन के पास उसकी भिड़ंत एक तेज़ रफ़्तार डिजायर कार से हो गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है जबकि चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। 

ये भी पढ़ें -बांदा में पुलिस की गाड़ी ने घर के बाहर सो रही महिला को कुचला; मौत, गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज