हरदोई: 1.31 करोड़ के मनी लांड्रिंग के मामले की ED ने शुरु की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में हुआ घोटाला साबित हुआ मनी लांड्रिंग का मामला

दिसंबर 2023 में 2 JE,3 SDO और रिलायंस एनर्जी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर दर्ज हुआ था केस

हरदोई, अमृत विचार। जांच के दौरान राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में हुआ 1.31 करोड़ का घोटाला मनी लांड्रिंग का मामला निकल कर सामने आया है। इस मामले मे जनवरी 2023 में दो JE, तीन SDO और रिलायंस एनर्जी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

ED ने मामले की तह तक पहुंच कर इसमें शामिल लोगों को बेनकाब करते हुए सब कुछ सामने लाने के लिए जांच शुरु कर दी है। बताते चले कि साल 2005-06 में ज़िले के 776 गांवों में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण कराया गया था। सब कुछ होने के बाद सारा भुगतान भी हो गया।

उसके बाद जब जांच हुई तो एक-एक कर सारी गड़बड़ी सामने आने लगी। 85 गांवों में हुए विद्युतीकरण की जांच की गई तो 1 करोड़, 31 लाख, 52 हज़ार 888 रुपये के घोटाले का पता चला। उसके बाद लखनऊ के विजलेंस थाने में इतना बड़ा घोटाला करने में दो JE,तीन SDO और रिलायंस एनर्जी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच आगे बढ़ी तो मामला मनी लांड्रिंग का पाया गया।

इसे लेकर ED ने और तेज़ी से अपनी जांच शुरु कर दी है। बताते चलें कि 2005-06 में ज़िले के 776 गांवों में राजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत विद्युतीकरण कराया गया था। एक गड़बड़ी पकड़ी गई तो एक-एक कर तमाम गड़बड़िया सामने आने लगी। 85 गांवों की जांच हुई तो पाया गया कि वहां 8.5 मीटर के 466 और 9 मीटर के 35 PCCपोल गायब है।

इस तरह से सामने आया कि योजना के तहत 1 करोड़, 31 लाख, 52 हज़ार 888 रुपये का घोटाला किया गया। उसके बाद इंस्पेक्टर विकास चन्द्र मिश्रा ने दो JEबैजनाथ सिंह,नरेश सिंह,तीन SDO देवेन्द्र प्रसाद,अमजद अली और प्रमोद आनंद के अलावा रिलायंस एनर्जी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार के खिलाफ लखनऊ के विजलेंस थाने में केस दर्ज कराया था। उसके बाद से शुरु हुई जांच में सामने आया कि कि 1.31 करोड़ का घोटाला मनी लांड्रिंग का है।

सारा कुछ बेनकाब करने के लिए ED ने अपनी जांच और तेज़ कर‌ दी है। जानकारों का कहना है कि अगर सही ढंग से जांच की जाए तो मनी लांड्रिंग का काफी बड़ा मामला सामने आ सकता है।

 

यह भी पढ़े : प्रयागराज: चिता की ठंडी राख पर हो रही सुकून की खेती, कछारी इलाकों में खेती कर चला रहे परिवार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात