प्रयागराज: हॉस्टल रूम में फंदे से लटकता मिला नर्सिंग छात्रा का शव, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। औद्योगिक थाना अंतर्गत एक नर्सिंग स्कूल की छात्रा का शव गुरूवार को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला।  हॉस्टल की वार्डन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज।दिया। पुलिस ने परिजनों को खबर कर दी है। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक देवरिया जनपद के पिपरा बघेल निवासी राजेश सिंह की बेटी रिंकी सिंह (23) औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित आरके स्कूल आफ नर्सिंग में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह संस्थान के हॉस्टल में कमरा नंबर 15 में रहती थी। गुरुवार को सुबह छात्रावास के वार्डन ने छात्रा का शव फंदे से लटकने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। महिला पुलिस की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया। कमरे में छानबीन की गई लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। पुलिस ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से पूछताछ की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। 

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती: पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, कई दिन से थी लापता

संबंधित समाचार