श्रावस्ती: अज्ञात वाहन के टक्कर से हिरन की मौत
श्रावस्ती, अमृत विचार। जनपद के इकौना ब्लॉक के अंर्तगत कटघरा NH 730 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौके पर मौत हो गई हैं। वहीं जब वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुँचकर कार्यवाही में जुटे हुए है। वन दरोगा विकास वर्मा ने बताया कि पानी की तलाश में भटककर आबादी में पहुंचे हिरन की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
