मुरादाबाद: महंगे शौक पूरा करने के लिए बना लिया चोरों का गिरोह, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने दबोच लिए, जबकि मौका पाकर तीन फरार हो गए। पूछताछ में उन्होंने कटघर क्षेत्र में सर्राफ के घर चोरी करने की बात कबूली है। गिरोह के अधिकतर सदस्य शाहजहांपुर जनपद के हैं। उन्होंने बताया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने दबोच लिए, जबकि मौका पाकर तीन फरार हो गए। पूछताछ में उन्होंने कटघर क्षेत्र में सर्राफ के घर चोरी करने की बात कबूली है। गिरोह के अधिकतर सदस्य शाहजहांपुर जनपद के हैं। उन्होंने बताया कि महंगे शौक पूरा करने के लिए उन्होंने गिरोह बनाया। दिन में टार्च व हवा भरने का पंप बेचने के बहाने वह रैकी करते थे। फिर मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पिछले दिनों कटघर थाना क्षेत्र में एक सर्राफ के घर चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस खुलासे में जुट गई थी। हालांकि इस मामले में मझोला पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही निवासी किशनपाल, मंगल व मझोला थाना क्षेत्र के शंकरनगर लाइनपार निवासी बॉबी हैं।

जबकि गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं। वह तीनों भी शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। बकौल, एसएसपी यह लोग विभिन्न जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी से पहले बाकायदा गलियों में घूमकर बंद मकानों की रैकी करते थे। इसके लिए यह लोग टार्च व हवा भरने वाले पंप लेकर बेचने निकलते थे। दो-तीन दिन एक मोहल्ले में घूमने के बाद यह लोग बंद घरों को देख लेते थे। इसके बाद रात में मौका मिलने पर घटना को अंजाम देते थे। बकौल एसपी सिटी, पूछताछ में तीनों ने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं कबूल करने की बात स्वीकार की है। तीनों के पास से तमंचे, चाकू व चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार