हरदोई: निर्वाचन प्रक्रिया में लगी उड़नदस्ते की गाड़ी से ढोई जा रही बारात! वाहन के डैस बोर्ड पर मजिस्ट्रेट साहब की डायरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को मखौल बना दिया गया है, अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से शासन-प्रशासन की क्षवि धूमिल की जी रही है। ये तस्वीर निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी में लगे उड़नदस्ते की है। हैरानी वाली बात तो ये है कि उड़नदस्ते की सरकारी जीप में अधिकारी नहीं बल्कि तादात से ज्यादा सवारियां बैठी हुईं हैं। 

जीप संख्या यूपी 32 BG 4003 मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता टीम विधान सभा सांडी की है। इस सरकारी जीप के चालक ने संवाददाता को अपना नाम रजनीश बताया और कहा कि वो कुछ सवारियां लेकर बारात जा रहा है। जब उसे कहा गया कि ये उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई सरकारी गाड़ी है, इसका निजी उपयोग नहीं किया जा सकता तो उसने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। 

3

अब सवाल ये उठता है कि उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट साहब गाड़ी को इतनी लापरवाही से छोड कर कहाँ गायब हैं, तो इस बात का भी चालक ने कोई सही जवाब नहीं दिया, जब चालक से मजिस्ट्रेट से बात कराने के लिए कहा गया तो वो गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। 

6

सूत्रों के अनुसार हरदोई लोकसभा क्षेत्र में आचार संहिता की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विधानसभा वार अलग अलग मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उड़नदस्ता टीम के तौर पर लगाई गयी है, उक्त सरकारी वाहन सांडी विधानसभा क्षेत्र में नाईट ड्यूटी का है। कुछ अधिकारियो की लापरवाही से सरकारी गाड़ियों का दुरूपयोग उनके चालक करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-मां मेरा क्या कसूर: बहराइच में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्लूसी ने ली यह जिम्मेदारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव