लखनऊ: रोडवेज की AC बसों में फिर उठी आधा लीटर पानी देने की मांग, गर्मी में बढ़ते तापमान को लेकर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निगम की ओर से चलाई जा रही AC बसों में सफर के दौरान यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने की प्रबंध निदेशक से मांग तेजी से होने लगी है। रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है गर्मी शुरू हो चुकी है रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

ऐसे में यात्रा के दौरान उन्हें आधा लीटर पानी की व्यवस्था कराई जाए जिससे यात्रियों को प्यास लगने पर उन्हें पानी मिल सके। बता दे की रोडवेज बसों में महिलाएं, बुजुर्ग, विकलांग यात्री भी सफर करते हैं।  

ऐसे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों में पानी सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर रोडवेज एसी बसों में भी पानी उपलब्ध कराया जाए।

क्योंकि रोडवेज की AC बसों का 130 किलोमीटर पहले से कोई स्टॉपेज नहीं होता है ऐसे में गर्मी के दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज की MD मासूम अली सरवर का कहना है कि यात्रियों की मांग पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़े :  अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म