हरदोई: परिषदीय स्कूलों के समय में फिर हुआ बदलाव, 11:30 होगी छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। सरकार ने परिषदीय स्कूलों के समय में एक बार बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने बताया है कि सिर्फ दो दिन (27 व 28 अप्रैल) के‌ लिए छुट्टी का समय 11:30 बजे किया गया है। वैसे 27 अप्रैल को शनिवार है और 28 अप्रैल को रविवार की छुट्टी पड़ रही है। सिर्फ एक दिन के लिए बदलाव किया गया है।

सोमवार 29 अप्रैल से परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 तक रहेगा। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने पत्रांक-शि.नि.(बे.)/4867-5133/2024-25 दिनांक-26 अप्रैल में कहा है कि शासन ने परिषदीय स्कूलों के समय में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 का बदलाव किया था।

उसके बाद 27 और 28 अप्रैल को सिर्फ दो दिनों के लिए स्कूलों मे 11:30 छुट्टी होने का आदेश जारी किया है। शनिवार 27 अप्रैल को एक दिन के लिए समय में बदलाव किया गया है,जबकि 28 अप्रैल को तो रविवार की छुट्टी है। सोमवार से परिषदीय स्कूलों का सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 का समय रहेगा।

यह भी पढ़े : Loksabha election 2024: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में पड़े 40.67 फीसदी वोट

संबंधित समाचार