डा. ऋषि पटेल को पीडीएम ने बनाया प्रतापगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार। संसदीय क्षेत्र 39 प्रतापगढ़ के चुनाव को लेकर पीडीएम ने भी अपना प्रत्याशी शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया। संगठन की तीसरी सूची में डा.ऋषि पटेल को प्रतापगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वह मानधाता ब्लाक के रायपुर कला के रहने वाले हैं,प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।

प्रतापगढ़ से भाजपा और सपा पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा को लेकर कई नाम की चर्चा चल रही है। इसमें से भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी के पुत्र प्रथमेश मिश्रा के नाम की चर्चा जोरों पर है,जो कि अधिवक्ता हैं। उनको पार्टी ने हरी झंडी भी दे दी है लेकिन अधिकृत सूची अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार