मिर्जापुर: पुजारी की जेब से चोरी हुए दस हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय परिसर के बाहर स्थित शिव मंदिर पर शेर बहादुर सिंह को गांव के लोगों ने पुजारी नियुक्त किया है। पुजारी नित्य भगवान भोलेनाथ की पूजा, आरती करते हैं और मंदिर पर जो कुछ मिल जाता था उसी से अपने भोजन की व्यवस्था करते थे। कुछ महीने पहले पुजारी …

मिर्जापुर। आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय परिसर के बाहर स्थित शिव मंदिर पर शेर बहादुर सिंह को गांव के लोगों ने पुजारी नियुक्त किया है। पुजारी नित्य भगवान भोलेनाथ की पूजा, आरती करते हैं और मंदिर पर जो कुछ मिल जाता था उसी से अपने भोजन की व्यवस्था करते थे।

कुछ महीने पहले पुजारी शेर बहादुर सिंह नींबू मिर्च की माला बनाकर बिक्री करने लगे। माला से पुजारी ने दस हजार रुपए इकट्ठा कर लिए। बुधवार की दोपहर पुजारी जेब में दस हजार रुपए लेकर बरमबाबा पहाड़ पर सैर करने के लिए गये। पहाड़ पर पुजारी को नींद आने लगी और वहीं एक चट्टान पर सो गए।

मौका पाकर चोरों ने पुजारी की जेब से दस हजार रुपए उड़ा दिए। पुजारी की नींद खुली तो उसने देखा कि जेब ढीली हो गई है। जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। वहीं पर पुजारी को एक शख्स पर चोरी का शक हुआ। पुजारी ने उससे रुपये वापस करने को कहा तो वह पुजारी का सिर फोड़कर वहां से फरार हो गया।

मामले की जानकारी पुजारी शेर बहादुर सिंह ने ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय को दी। पुजारी ने मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

संबंधित समाचार