कौशाम्बी: भंडारा खाकर लौटते समय बदमाशों ने मारी युवक को गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। जिले के थाना पिपरी क्षेत्र के दुर्गापर गांव में रात को भैरव बाबा का भंडारा खाकर लौट रहे युवक को रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मृतक युवक की पहचान रामानुज पुत्र राजाराम (32) के रूप में हुई है जो दुर्गापुर गांव का ही रहने वाला था। 

युवक अपने घर के कुछ दूरी पर भैरव बाबा का भंडारा खाने गया था ,भंडारा खाकर वापस लौट रहे युवक को रास्ते में पड़ रहे हवाई नल के पास घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। वही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है , हालांकि हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है ।

ये भी पढ़ें -हरदोई: कार पेड़ से टकराई,बाप-बेटे की मौत, 6 घायल

संबंधित समाचार