बहराइच: विक्टोरिया लाइट से जगमग हुआ नगर पालिका का पार्क 

डॉल्फिन फाउंटेन, हिरण और पौधारोपण से बढ़ी सुंदरता, 10 लाख की लागत से नगर पालिका पार्क को दी गई सुरम्यता

बहराइच: विक्टोरिया लाइट से जगमग हुआ नगर पालिका का पार्क 

बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित नगर पालिका के पार्क को दूल्हे की तरह सजा दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन की ओर से कराए गए कार्य में विभिन्न निर्माण कार्य उसकी सुंदरता को बढ़ा रहे हैं। पार्क बनने से शहर के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

नगर पालिका परिषद बहराइच के सामने नगर पालिका का पार्क स्थित है। इस पार्क का निर्माण काफी समय से नहीं हो रहा था। जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी ने ईओ प्रमिता सिंह से वार्ता कर उसके निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनाया। 

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिलने पर एक माह पूर्व कार्य शुरू कराया गया था। नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि सफाई के बाद बेहतर कार्य नगर पालिका में करवाया गया है। नगर पालिका पार्क को हैरिटेज लाइट/विक्टोरिया से चारों तरफ़ अच्छादित किया गया है। रात्रि में पार्क की सुंदरता देखते ही बनती है। उन्होंने बताया कि पार्क की सुंदरता और निर्माण पर 10 लाख रूपये का खर्च आया है। जिसमें डॉल्फिन फाउंटेन, हिरण की मूर्ति, हरी घास के साथ पौधरोपण भी कराया गया है। पार्क पूरी तरह से सुंदर दिख रहा है। रात में इसकी सुरन्यता और बेहतर हो रही है। 

6 - 2024-04-28T113959.364

इंटर लॉकिंग का कार्य भी हुआ
नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित पार्क में इंटर लॉकिंग का कार्य कराया गया है। इससे शहर के लोगों को सुबह और शाम टहलने में काफी लाभ मिलेगा। शरीर स्वस्थ रहेगा।
सुधा देवी अध्यक्ष

7 - 2024-04-28T114108.341

पूरा पार्क हुआ जगमग
लखनऊ से पार्क में लाइट लगाने के लिए मंगवाया गया था। विक्टोरिया लाइट पूरे पार्क परिसर में लगा है। लाइट जलते ही पार्क की सुंदरता देखते बन रही है। शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रमिता सिंह ईओ

ये भी पढ़ें -लखनऊ: कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण है डायग्नोसिस, दवाओं की उपलब्धता से इलाज की राह हुई आसान