अयोध्या: पड़ोसी के मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ किच्ची पुत्र अमरीश कुमार का शव पड़ोस स्थित मकान में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह एक पखवाड़े पूर्व दिल्ली से वापस गांव आया था और तभी से मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था। 

गांव वालों के मुताबिक दलित युवक अभिषेक कुमार ने इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई किया था तथा रोजी रोजगार के लिए दिल्ली चला गया था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। तब से मानसिक रूप से परेशान रहता था।

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव को फंदे से उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पुलिस को मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी के लिए रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: यहां नकल पाने के लिए भटक रही है छह गांवों की 20 हजार आबादी

संबंधित समाचार