बरेली: सटोरियों ने किया सिख परिवार पर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल....रिपोर्ट दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाष नगर के बब्बनपूर्वा में सटोरियों ने एक सिख परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ परिवार के लोगों को बुरी तरह मारा पीटा। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार थाना सुभाषनगर के बब्बनपूर्वा निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र हीरालाल ने बताया कि रात में 9:00 बजे वे लोग घर में बैठे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले अरशद पुत्र आबिद ,पेटू ,ताहिर आदि ने उनके घर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से सभी को मारा पीटा। जिसमें उसके पिता हीरा सिंह, भाई जोरावर सिंह ,गुरु सेवक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से अरशद पुत्र अमित पेटू ताहिर तिग्गा सुख ऋषिक अरमान जुमन सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों

संबंधित समाचार