रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां/रायबरेली। बांदा-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे बांदा बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के पास का है, जहां पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दिया।

इस भीषण सड़क हादसे में होरीलाल पाल पुत्र बाबू लाल (44) निवासी ग्राम मल्के गाँव, लालगंज जनपद रायबरेली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी पवन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक होरीलाल अपनी बाइक से बछरावां से अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी।

 सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ प्रभात मिश्रा ने होरीलाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पवन कुमारी का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पवन कुमारी की भी मौत हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-'असत्यमेव पराजयते'...,अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, कहा- हर युग में अंत में सच ही जीतता है

संबंधित समाचार