संभल से बीजेपी की होगी सबसे बड़ी हार...इस बार चुनाव में जनता मन की बात नही संविधान की बात सुनना चाहती है: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संभल लोकसभा में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। संभल लोकसभा से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क जो स्वर्गीय शफीक उर रहमान बर्क के पोते के लिए वोट मांगने आज सपा मुखिया अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करने बिलारी विधानसभा में पहुंचे। जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी विधानसभा से सपा के मौजुदा विधायक है। 

बिलारी और कुंदरकी विधानसभा मुरादाबाद जनपद में आती है। लेकिन, लोकसभा क्षेत्र संभल लगता है। मंच से संबोधन के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संभल के लोगों ने मन बना लिया है संभल के लोग बीजेपी को हराएंगे। जो सबसे बड़ी हार होगी भाजपा की देश में। संभल के लोग भाजपा को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे है। उन्होंने कहा किसान की आय दुगनी नहीं हुई, नौजवानों को नौकरी नहीं दी। 

उन्होंने कहा कि अब तो भाषा बदल गई है। यह भाषा हारने वालों की होती है। जो रुझान आ रहे हैं भाजपा की तरफ से वह हार के रुझान है। जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे अब पिछड़ा, दलित, आदिवासियों की बात कर रहे हैं। जिन पिछड़ा दलित आदिवासियों का सम्मान उन्होंने छीन लिया, जो संविधान उनके अधिकार देता हैं उसको भाजपा छीनने की बात कर रही है। 

अखिलेश यादव ने कहा इस बार जनता प्रधानमंत्री के मन की बात नही सुनना चाहती बल्कि इस बार संविधान की बात सुनना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने संविधान से छेड़खानी करने का मन बना लिया है। यह संविधान बदलेंगे, बाबा साहब का और एक वोट डालने का अधिकार भी छीना जाएगा। इसलिए देश की जनता भाजपा को हराने जा रही है। 

सपा प्रमुख ने कहा मुकदमा उन लोगों पर भी होना चाहिए जो बड़े बड़े मंचों से बड़ी बड़ी जगह से आकर संविधान और देश की गंगा जमुना तहजीब भाईचारे के खिलाफ जो हमारी मिली जुली संस्कृति है उसके खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। क्या चुनाव आयोग उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा हमने पिछले चुनाव में देखा बिजनौर, सहारनपुर और रामपुर में प्रशासन ने पुलिस लगाकर वोट को छीन लिया था। क्यों पिछली बार मामूली वोट से हार गए थे। 

उन्होंने कहा प्रियंका गांधी, राहुल गांधी अमेठी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं अच्छी बात है। हमको एक बात पता है समाजवादी पार्टी पीडीए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का 400 पार का नारा पहले चरण के बाद भूल गए, कंप्यूटर चलाते समय फाल्ट पर भी 400 आता है...

संबंधित समाचार