अयोध्या: हनुमानगढ़ी से दर्शन कर निकले वृद्ध को आया हार्ट अटैक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तराखंड के देहरादून के निवासी थे जगदीश, अस्पताल में तोड़ा दम 

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी पर दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून स्थित एस एन बाग पठान बाग हरबतपुर विकास नगर से आए 80 वर्षीय जगदीश सिंह रावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार की दोपहर जगदीश सिंह रावत अपने परिवार के साथ अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे। 

हनुमान गढ़ी पर दर्शन करने के बाद निकास मार्ग से निकल रहे थे। अचानक से उनके सीने में तेज दर्द उठा और वहीं बैठ गए,  जिसके बाद वहां पर तैनात सिपाही ने तबियत खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी तो मौके पर पहुंचे राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे और कटरा चौकी इंचार्ज संदीप सिंह ने उन्हें तत्काल श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

खाली पेट दर्शन करने की कही थी बात

संदीप के मुताबिक जगदीश सिंह खाली पेट दर्शन पूजन कर रहे थे। सुबह से कई बार परिवार के द्वारा जलपान करने का आग्रह किया गया तो उन्होंने दर्शन करने के बाद खाने की बात कही थी। हनुमानगढ़ी से उतरने वक्त सीने में दर्द होने लगा और वहीं पर लेट गए। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार