लखनऊ: 151 व्यापारी "शाने ए अवध" सम्मान से सम्मानित, ग्राहकों को करेंगे जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की फैजुल्लागंज इकाई की तरफ से रविवार को "व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन पूरनिया तिराहा स्थित एक निजी होटल में किया गया। जिसमें व्यापारियों को लोकसभा चुनाव को लेकर आम लोगों को जागरुक करने का दायित्व दिया गया। जिससे लोगों मतदान वाले दिन घरों से से निकलकर शत प्रतिशत मतदान कर सकें। इस अवसर पर व्यापारियों को नीरज सिंह ने शाने-ए-अवध सम्मान से सम्मानित भी किया।

दरअसल, व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यापारियो से आगामी लोकसभा चुनाव में बाज़ारों में ग्राहकों को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान की अपील की गयी, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह रहे। नीरज सिंह ने इस अवसर पर उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले  151 व्यापारियो को "शाने ए अवध" सम्मान से सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशान्त दुबे, मंडल राजकुमार, हर्ष बंशल, पंकज नेगी, विजय वर्मा हिंदुस्तानी, अशोक रावत, आशीष वर्मा, देशराज रावत, जितेन्द्र सोनी, अजय सोनी, कुलदीप यादव, शिव कुमार मौर्या आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Video: स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूपी रचेगा इतिहास, हेमेटोलॉजी का हब बनेगा लखनऊ

संबंधित समाचार