कौशांबी की बेटी सुनीता सरोज ने दुबाई में लहराया परचम, एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। किसी ने सच ही कहा है, अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं..., कौशांबी की रहने वाली सुनीता सरोज ने अपने जुनून के दम कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। सुनीता ने दुबई जूनियर एथलेटिक्स एशियाई अंडर 20 चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी के रूप में 5000 मीटर की रेस में अपना नाम दर्ज कराते हुए एक बार फिर विदेश की धरती पर अपना लोहा मनवाया है।

सुनीता सरोज कौशांबी जिले के तहसील मंझनपुर अंतर्गत बरई बंधवा मालीपुर महाराजगंज की रहने वाली है। सुनीता सरोज ने 5000 मीटर की रेस में ब्रांज मेडल जीता है। पिछले वर्ष सुनीता ने कुवैत में 2022 में 3000 मीटर के रेस मे दूसरा स्थान जीत कर देश का नाम रोशन किया था। इस बार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता हासिल की है। सुनीता को जनपदवासियों की तरफ से आगे बढ़ते रहने और एक दिन ओलम्पिक मे भी जरूर प्रतिभाग करने की बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार