किसान और व्यापारी एक सिक्के के दो पहलू: राकेश गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जायस/अमेठी, अमृत विचार। नवीन मंडी समिति जायस के सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि किसान व व्यापारी एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनके बिना मंडी की कल्पना ही नहीं की जा सकती। मंडी सचिव गुरुवार को नवीन मंडी समिति जायस में ऑनलाइन खरीद करने पर ईनेम व कृषक के सम्मान में आयोजित एक …

जायस/अमेठी, अमृत विचार। नवीन मंडी समिति जायस के सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि किसान व व्यापारी एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनके बिना मंडी की कल्पना ही नहीं की जा सकती। मंडी सचिव गुरुवार को नवीन मंडी समिति जायस में ऑनलाइन खरीद करने पर ईनेम व कृषक के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

मंडी सचिव ने कहा कि जिस तरह किसान अपनी फसल काट कर उससे आमदनी बढ़ाने के लिए सीधा मंडी आता है और मंडी के क्रय केंद्र तथा मंडी के व्यापारियों पर भरोसा कर उन्हें अपनी फसल का अनाज बेचकर नकदी अपने साथ लेकर हंसी खुशी अपने घर गांव जाता है। इसमें व्यापारियों का भी सराहनीय योगदान रहता है। क्योंकि व्यापारी हर समय किसानों की मदद को तत्पर रहते हैं। उनकी मेहनत से की गई खेती की वाजिब कीमत समय पर दे देते हैं। जिससे मंडी में कभी भी किसान और व्यापारियों में कोई मतभेद नहीं रहता।

कार्यक्रम के अंत में मंडी में आन लाइन खरीद करने पर मंडी समिति व्यापार मंडल के महामंत्री सोनू सिंघल ने मंडी के ईनेम रितेश कुमार को शाल भेंट कर और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं मंडी सचिव ने कृषक महावीर को टीशर्ट व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी राम लखन अग्रवाल तथा संचालन नीरज यादव कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से महावीर, सुनील कुमार, सुमंत राज अग्रवाल, जुग्गी लाल, राजीव कुमार, रमेश कुमार सहित तमाम किसान व व्यापारी उपस्थिति थे।

संबंधित समाचार