लोकसभा चुनाव 2024: 'मुस्लिम करते हैं सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल', जानिए जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण पर क्या बोले ओवैसी?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका और पांच चरणों का चुनाव बाकी है। इसी बीच सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसे में नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आते हैं। इसी बीच  AIMIM पार्टी के मुखिया हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान खूब तेजी वायरल हो रहा है। ओवैसी एक रैली में जनसंख्या वृद्धि पर चर्चा करते हुए दावा किया है कि मुसलमान समुदाय के लोग देश में सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस चुनाव में अब कंडोम भी चर्चा का विषय बन गया है। 

AIMIM के मुखिया ओवैसी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश में मुसलमानों को लेकर नफरत फैला रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों में जनसंख्या वृद्धि दर में काफी कमी आई है। ओवैसी ने आगे कहा कि सरकारी डाटा कहता है कि देश में पुरुषों में सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल मुस्लिम ही करते हैं। 

देश में हमेशा हिंदू ही बहुसंख्यक रहेंगे -ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि ये बात बिल्कुल झूठ है कि मुस्लिम इस देश में ज्यादा हो जाएंगे। इस बात को जानबूझकर हिंदुओं को डराने के लिए फैलाया जाता है। ओवैसी ने कहा कि इस देश में हमेशा हिंदू समुदाय के लोग ही बहुसंख्यक रहेंगे। ओवैसी ने पीएम मोदी पर दलितों और मुसलमानों के प्रति दुश्मनी भड़काने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

देश के अन्य़ मसुदायों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर
वही दूसरी ओर पीएम मोदी ने दावा किया है कि भारत का संविधान सभी अल्पसंख्यकों की संपत्ति की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस जब संपत्ति के पुनर्वितरण की बात करती है, तो वह अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को छू नहीं सकती है। वह वितरण के लिए वक्फ संपत्तियों पर विचार नहीं कर सकती है, लेकिन वह अन्य समुदायों की संपत्तियों पर नजर रखेगी।

ये भी पढे़ं- सुनीता केजरीवाल आज जेल में मुख्यमंत्री से करेंगी मुलाकात, मिली अनुमतिdemo (94)

संबंधित समाचार