लोकसभा चुनाव 2024: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गांडेय विधानसभा सीट से JMM उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ होगा। 

गिरिडीह जिले की यह विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। कल्पना (48) जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे। 

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और राज्य के तत्कालीन परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। 

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने पंजाब के लिए चार उम्मीदवार किए घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

संबंधित समाचार