Kanpur: रावतपुर थाने में भाजपाइयों का हंगामा, पुलिस पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में एक बाइक पर बैठकर जा रहे तीन भाजपा कार्यकर्ता ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर थाने में जमकर हंगामा काटा। आरोप था कि वह लोग जा रहे थे, तभी दरोगा से विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बीच में पड़कर नाराज भाजपाइयों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। 

रावतपुर गांव निवासी मयंक शुक्ला भाजपा कार्यकर्ता हैं। सोमवार रात मयंक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर के पास कुशवाहा टेंट हाउस के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकले रावतपुर इंस्पेक्टर अशोक सरोज ने उन्हें रोक लिया। मयंक के परिचय देने पर इंस्पेक्टर ने उन्हें नसीहत देकर जाने की बात कही।

लेकिन इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने दरोगा धर्मेंद्र यादव पर अभद्रता का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर वार्ड अध्यक्ष आयुष शुक्ला, सुमित, सरोज, दीपक शुक्ला समेत अन्य भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर हंगामा काटना शुरु कर दिया।

धरने पर बैठे भाजपाइयों को इंस्पेक्टर ने समझा बूझकर शांत किया। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता तीन सवारी बैठ कर बाइक से जा रहे थे। जिस पर दोरोगा ने उन्हें रोका था। सभी को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शादी के 2 महीने बाद युवक ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर की थी हत्या; पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका