बरेली: युवक की आईडी हैक कर अपलोड कर दी मंगेतर की फोटो
बरेली, अमृत विचार। हैकर ने एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके बाद उसकी मंगेतर के फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट करने लगा। जानकारी होने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग। एसएसपी के निर्देश पर मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस …
बरेली, अमृत विचार। हैकर ने एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक कर ली और उसके बाद उसकी मंगेतर के फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट करने लगा। जानकारी होने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग। एसएसपी के निर्देश पर मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रेमनगर बानखाना निवासी शिवम पाल ने बताया कि उनकी शादी रामपुर टांडा निवासी एक युवती से तय हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि हैकर ने उनके भाई जतिन पाल की फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर से फोटो ले लिए। इसके बाद आरोपी ने एडिट किया और शिवम व उनकी होने वाली पत्नी के फोटो को एक साथ अपलोड कर दिया। साथ ही भद्दे व अश्लील कमेंट भी किए। पीड़ित का आरोप है कि दो अन्य युवतियों की आईडी हैक कर उनकी होने वाली पत्नी के अश्लील फोटो भी भेजे हैं।
शिवम का कहना है कि यह काम समाज में उनकी छवि धूमिल करने व रिश्ता तुड़वाने के उद्देश्य से किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी का व्हाट्सएप नंबर भी देते हुए बताया है कि उन्होंने आरोपी से बात की तो उसने रामपुर और मुरादाबाद में उसकी होने वाली पत्नी को बदनाम करने की बात कही। इस कृत्य से उनकी समाज में काफी बेइज्जती हुई है। इस मामले की शिकायत उन्होंने एसएसपी को की थी। इसके बाद शिकायत को साइबर सेल जांच के लिये भेजा गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
