अयोध्या: हनुमतनगर में गूंजा 'नाली नहीं तो वोट नहीं' का नारा, स्थानीय लोगों चुनाव बहिष्कार पर अड़े, गली में रहेगे डटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम के हनुमतनगर वार्ड के लोगों ने मंगलवार को नाली और गंदगी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगों ने नाले के गंदे पानी में घुसकर प्रदर्शन किया। नाली नहीं तो वोट नही, नाली की समस्या हल नहीं, तो मतदान नहीं के नारे लगाए। कॉलोनी वासियों ने आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव में वोट डालने का बहिष्कार किया है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के ऊपर कई आरोप भी लगाए।

लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।शिवनगर पहाड़गंज के हनुमतनगर वार्ड में करीब 30 हजार की आबादी नाली समस्या से प्रभावित है। पांच वर्षों से यहां बना नाला पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों ने बताया कि जब तक नाली का समाधान नहीं हो जाता किसी को भी वोट मांगने के लिए आने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड के लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है। आनंद मौर्य, महेश कौशल ने बताया कि मंगलवार शाम वार्ड की बैठक में समिति का गठन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी! अब इस पर करेंगी फोकस

संबंधित समाचार