टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका...हार्द‍िक पांड्या को बड़ी ज‍िम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 20 वर्ल्ड कप 2024 के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान रोह‍ित शर्मा को सौंपी गई है। टीम में हार्द‍िक पांड्या को बड़ी ज‍िम्मेदारी दी गई है। वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम की उपकप्तानी करेंगे। वहीं टीम में व‍िकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी गई है। टीम में केएल राहुल को मौका नहीं म‍िला है। शुभमन ग‍िल, र‍िंंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान को र‍िजर्व के तौर पर शाम‍िल क‍िया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप

  • ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए 
  • ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान 
  • ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी 
  • ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा बाहर...देखें पूरे 15 खिलाड़ियों की लिस्ट

संबंधित समाचार