बरेली: गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल, जनता विकास के नाम पर चुनेगी मोदी सरकार- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोकसभा युवा सम्मेलन में आज उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि अस्सी फीसदी वोट हमारे हैं। बाकि 20 फीसदी वोटों का बंटवारा है। अब समय आ गया है कि हमें जनता के बीच जाकर कमल के लिए वोट मांगना है। लक्ष्मी जी साइकिल पर सवार होकर नहीं आती हैं। वह फूल पर बैठ कर आती हैं। उनके आने से घर में खुशहाली होगी। सभी को कमल का बटन दबाना है। 

इस दौरान उन्होंने सलमान खुर्शीद के भतीजे के बयान पर कहा कि भारत में कोई लव जिहाद, जमीन जिहाद वोटों का जिहाद नहीं चलेगा। इस समय कुछ चलेगा तो भारत के विकास का संकल्प चलेगा। विकसित भारत बनाने का संकल्प तीसरी बार मोदी सरकार को बनाना है। जनता ने मन बना लिया है तय कर लिया है। जय राम नरेश के बयान मोदी की लहर नहीं जहर पर उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 में भी ऐसे ही कहा था।  कांग्रेस ढेर हो गई थी। 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। इस बार कांग्रेस के चालीस सांसद भी नहीं जीत पाएंगे।  

इंडी गठबंधन टांय-टांय फिस्स हो गया है। गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल हो गई है। इस देश की सम्पत्ति का सर्वे कराने वालों  के मन में क्या जहर भरा हुआ है। लोगों को सब मालूम है। अभी कर्नाटक में आरक्षण का मानक कांग्रेस ने खड़ा किया है। जिसमें ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देने का काम किया है।

भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ है। इसलिए जिन लोगों ने इस प्रकार का पाप किया है। उनको सजा इसी साल 2024 में दी जाएगी। कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को जिताया जाएगा। मोदी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: मार्टिन से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत 

 

संबंधित समाचार