संयम से ही होकर गुजरता है सफलता का रास्ता
अमृत विचार, मुरादाबाद। यूपीएसईई में 600 में 560 के साथ प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल करने वाले संयम सक्सेना ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और इंटर की पढ़ाई दयावती मोदी स्कूल से पूरी की। शुरु से ही इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने की चाह में स्कूलिंग के साथ ही …
अमृत विचार, मुरादाबाद। यूपीएसईई में 600 में 560 के साथ प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल करने वाले संयम सक्सेना ने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई शिरडी साईं पब्लिक स्कूल और इंटर की पढ़ाई दयावती मोदी स्कूल से पूरी की। शुरु से ही इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने की चाह में स्कूलिंग के साथ ही कोचिंग ज्वाइन कर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी।
संयम कहते हैं कि सफलता का धैर्य से ही होकर गुजरता है। इसका कोई शॉर्ट कट नहीं है। अगर आपका लक्ष्य बड़ा है तो आपको लंबी रेस का घोड़ा भी बनना पड़ेगा। वह कहते हैं कि जरूरी नहीं कि हम दस से बारह घंटे लगातार पढ़ते रहें और देखा जाए तो यह संभव ही नहीं है, इसलिए वह इन बातों को ध्यान में न रखते हुए घंटों के हिसाब से नहीं बल्कि हर दिन एक विषय के टॉपिक का चयन कर उसको पूरा करते थे। अब चाहे उसमें कितना वक्त क्यों न लगे। संयम ने क्वांटम एस्ट्रो फिजिक्स में रिसर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता को देते हैं। संयम के पिता अवधेश कुमार सक्सेना राजकीय पॉलिटेक्निक में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
