Bareilly News: सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फंदे पर लटककर दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ में पत्नी से विवाद के बाद परेशान होकर सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मढ़ीनाथ निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रमेश चंद्र शर्मा का बेटा दीपक शर्मा (30) प्राइवेट नौकरी करता था। उसका आए दिन पत्नी पूजा के साथ विवाद होता रहता था।

सोमवार रात को भी किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर दीपक ने घर छोड़ने और आत्महत्या करने की धमकी दी। पत्नी को लगा कि गुस्से में ऐसा बोल रहे होंगे। दीपक ने रात में पत्नी के दुपट्टे से कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। दीपक के पांच बच्चे हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: ईवीएम ले जाने वाली सभी गाड़ियों में लगेगा जीपीएस

 

 

संबंधित समाचार