Fatehpur Loot: घर लौट रहे सराफ से बाइकसवार बदमाशों ने की लूटपाट, जेवर समेत लूटा 8 लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। बाइक सवार सराफ को मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिराने के बाद लूट लिया। करीब चार लाख का माल बदमाश लूट ले गए। पुलिस सराफ को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। मामले की जांच चल रही है।

खागा कोतवाली के नीम टोला निवासी मुन्ना सोनी खखरेरू थाने के आलमपुर गेरिया गांव में सराफे की दुकान चलाते हैं। सराफ ने बताया कि वह बाइक से देर रात खागा लौट रहे थे। खखरेरू थाना क्षेत्र के ऐराना और बिछियावां के बीच दो बाइक सवारों बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।

वह गिरने से घायल हो गए। सराफ ने बताया कि बाइक में 25 ग्राम सोने, तीन किलो चांदी के जेवरात, 38 हजार नकद बदमाश लूट ले गए। बदमाश गमछे से चेहरा छुपाए थे। इसलिए पहचान नहीं हो सकी।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया सराफ को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। खागा सीएचसी में डॉक्टर ने सराफ के दोनों हाथ और एक पैर में चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।

संबंधित समाचार