Farrukhabad Theft: क़ायमगंज मतदान केंद्र के दो बूथों से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में क़ायमगंज मतदान केंद्र के दो बूथों से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में 13 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए दो बूथों पर की गई प्रकाश व पंखों की व्यवस्था चोरों ने ध्वस्त कर दी। नतीजतन चोर बूथों व स्कूल का सारा सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ललई के संविलियन विद्यालय में बुधवार देर रात चोरों ने रसोईघर, स्मार्ट रूम, स्पोर्ट रूम व बूथ सं० 103 व बूथ सं० 104 में लगे दो-दो पंखा आदि कमरो के ताले तोड़‌कर चोरी कर लिए। चोर 2 सिलेंडर किचन का सामान, वेल मशाले, स्मार्ट 32"टीवी, इन्वर्टर बैटरा व अलमारी से कुछ सामान और बूथ वाले कमरों से पंखे व स्पोर्ट रूम से

म्यूजिक इन्स्ट्रू‌मेन्ट में दो छोटे ड्रम बजाने वाले जिनपर विद्यालय का नाम भी लिखा है चोरी कर ले गए।इस  घटना की जानकारी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर के इस परिवार ने समाज को दिखाया आइना...जिस तरह की शादी, उसी तरह बैंड-बाजे के साथ लेकर आए घर, बेटी के भी छलके आंसू

संबंधित समाचार