अयोध्या पहुंचे अनुराग ठाकुर, रामलला के दरबार में टेका माथा, राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। अयोध्या पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भगवान राम लला के दर्शन किए। इसके साथ ही वे आज यूपी के तराई इलाकों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए सभाएं करेंगे। साथ ही आपको बता दे कि बस्ती में बीजेपी उम्मीदवार हरीश द्विवेदी और डुमरियागंज से जगदंबिका पाल के नामांकन में भी शामिल होंगे।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह भ्रमित और भ्रष्ट पार्टी की स्थिति है। भ्रष्टाचार के कारण वो चोला बदलते हैं," खुद यूपीए से निकलकर भारतीय गठबंधन बन जाते हैं, कभी-कभी वे एक उम्मीदवार से दूसरे उम्मीदवार के पास चले जाते हैं, यह पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति है.''

ये भी पढ़े :आज रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कड़ी की गई परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित समाचार