शाहजहांपुर: नीतिका की हैंगिंग से मौत...शरीर पर चोट के निशान, पति समेत 12 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार: नीतिका गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके शरीर में चोट के निशान और हैंगिंग से मौत हुई है। 

जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरविंद गुप्ता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पुत्री नीतिका गुप्ता उर्फ मनी गुप्ता की शादी तीन साल पहले सोल्जर गुप्ता निवासी गोपालनगर थाना जलालाबाद के साथ की थी। उसकी पुत्री चार माह की गर्भवती थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान स्वरूप उपहार दिया था। ससुराल वाले दो लाख रुपये तथा कार की मांग कर रहे थे। 

दहेज को लेकर ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे। घटना वाले दिन छह बजे उसकी पुत्री फोन किया कि पापा हमें ले जाओ और ससुराल वालों ने कमरे में बंद करके मारा पीटा है। तुझको जान से मार देगे। सोल्जर का दूसरा विवाह करके दहेज मिल जाएगा। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ससुराल वाले उसे कार में डालकर लाश गायब करने की जुगत में थे। उन्होंने बेटी की ससुराल वालों से जानकारी की तो मारपीट पर अमादा हो गए। वह अपनी बेटी को नगरिया अस्पताल ले गए, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने नितिका गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर में चोट के निशान तथा हैंगिंग से मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक हरिपाल सिंह ने बताया कि पति सोल्जर, अनिल, सर्वेश, राजीव, सीमा, मुस्कान समेत 12 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सब्जी लेकर घर लौटने का पत्नी-बच्चे करते रहे इंतजार, सुबह मिली मौत की खबर...मचा कोहराम

संबंधित समाचार