Farrukhabad Fire: ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग...ऊंची-ऊंची उठने लगी लपटें, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में देर रात ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग केबिलों में लगी और गगनचुंबी लपटें उठने लगी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

थाना कादरीगेट के आवास विकास तिराहे पर प्रयाग नारायण हॉस्पिटल के सामने रखे ट्रांसफार्मर में अचानक देर रात्रि आग लग गयी। देखते ही देखते आग विद्युत पोल पर लगी केबिलों तक आ गयी। आग नें कुछ ही देर में बिकराल रूप ले लिया। मौके पर भीड़ लग गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय आदि पुलिस बल मौके पर आ गया। प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में रखे आग बुझाने के सिलेन्डरों से काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नही बनी। कुछ देर बाद दमकल भी मौके पर पंहुची और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: आर्मी कैंट में पेड़ पर लटका मिला युवक...चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार