प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ (एजेंसी)। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरे दलपतशाह स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पूरे दलपतशाह निवासी पृथ्वी पाल का बेटा अंश (आठ) और पड़ोस में रहने वाले पूर्णमासी वर्मा का आठ वर्षीय बेटा शिवांग मंगलवार की शाम पांच बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। 

चूंकि आस पास कोई था नहीं, इसलिए किसी को जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि काफ़ी देर बाद एक युवक उधर से गुजरा तो तालाब के किनारे कपड़े पड़े देख कर उसे संदेह हुआ। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा

संबंधित समाचार