Bareilly News: मथुरा कैंट तक ही चलेगी टनकपुर स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05062 और 05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट और ओरजिनेट किया है। पिछले दिनों इस ट्रेन का अवधि विस्तार 31 दिसंबर तक किया गया था।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक मथुरा कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी, जबकि 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक मथुरा कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सीएम चार दिन बाद फिर आंवला संसदीय क्षेत्र में, तीन मई को फरीदपुर में धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में करेंगे जनसभा

 

संबंधित समाचार