Sultanpur court news: पूर्व विधायक अनूप संडा मामले में सुनवाई टली
सुलतानपुर, अमृत विचार। खराब बिजली व्यवस्था को लेकर रोड जाम, सरकारी कामकाज में बाधा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अन्य आरोपों में पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 34 के खिलाफ जारी मामले में माननीयों की विशेष अदालत में सुनवाई शुक्रवार को टल गई। कोर्ट ने 15 मई को फिर तारीख नियत की है।
मामला अभियोजन पक्ष की गवाही में लम्बित है। खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों ने दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इसी मामले में पूर्व विधायक अनूप सण्डा, उनके सहयोगी और अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रवींद्र तिवारी, रिजवान व सबलू समेत 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
गैंगरेप के तीन आरोपियों की जमानत खारिज
चांदा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते साल गैंगरेप और हत्या की धमकी देने के तीन आरोपियों की जमानत जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने आरोपों को गंभीर पाते हुए खारिज कर दी है ।
अभियोजन के मुताबिक बीते साल तीन जून को पीड़िता आवश्यक कार्य से सुबह साढ़े नौ बजे जा रही थी रास्ते में लम्भुआ के पिलखिनी निवासी बाइक सवार धीरज गौतम, नीरज गौतम व विकास गौतम पीड़िता के मुंह पर नशीला पदार्थ सुघाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया तथा किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी थी । कोर्ट में तीनो आरोपियों की जमानत पर शुक्रवार को हुई सुनवाई में जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने आरोपों को गंभीर पाते हुए जमानत खारिज कर दी।
पति की हत्यारोपी पत्नी की जमानत
मोतिगरपुर थाना के एक गांव में बीते साल संपत्ति की लालच में नौकर से अवैध संबंधांे के चलते पति की हत्या में आरोपी पत्नी सुमन को पुलिस ने जेल भेजा था। आरोपित पत्नी के वकील रजनीश शुक्ल व अवनीश ने बताया कि जेल में बंद पत्नी सुमन सिंह की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर सशर्त रिहाई का आदेश दिया है। 28 अप्रैल 2023 को संपत्ति की लालच में नौकर से अवैध संबंध के चलते पति विक्रम की हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोप नौकर व पत्नी पर था ।
ये भी पढ़ें -बाल-बाल बचीं शिवसेना UBT नेता सुषमा अंधारे, लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त...पायलट घायल
