नृत्यांगना ने नए प्रेमी संग मिलकर की थी रघुनाथ की हत्या, बहराइच पुलिस का खुलासा, महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बौंडी/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के छत्तरपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की नृत्यांगना ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। बौंडी पुलिस ने 24 घंटे में हत्यांकांड का खुलासा करते हुए नृत्यांगना को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके प्रेमी के विरुद्ध केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुरवा निवासी रघुनाथ यादव (45) पुत्र मंशाराम का प्रेम प्रसंग जैतापुर गांव निवासी नृत्यांगना से था। इधर नृत्यांगना ने अपने नए प्रेमी राहुल सिंह को तलाश लिया। इसका रघुनाथ यादव विरोध करता था। 2 दिन पूर्व रघुनाथ यादव ने नृत्यांगना को राहुल सिंह के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसका विरोध रघुनाथ यादव ने करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

इसको लेकर नृत्यांगना और राहुल सिंह ने मिलकर रघुनाथ यादव की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए गले को उसी के शर्ट से बांध दिया। एसपी वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा के निर्देश दिया।

बौंडी पुलिस ने 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे साथी और महिला के प्रेमी राहुल सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े :Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का भी लखनऊ सीट से करवाया नामांकन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म