रामनगर: सड़क हादसे में  बाइक सवार की मौत ,एक गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बिनसर महादेव(रानीखेत से पहले) मंदिर से अपने घर रामनगर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

पुलिस के अनुसार, जस्सागंजा गांव निवासी अभिनव कुमार (18 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार गुरुवार को अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से रानीखेत सौनी के पास बिनसर महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय शाम को टोटाम के पास किसी वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रामनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। वही सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अभिनव का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि अभिनव दो भाइयों में बड़ा था। उसके के पिता किसी होटल में काम करते हैंं।

संबंधित समाचार