शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम, कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से हुए थे निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई: कांग्रेस से निष्काषित संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में उन्होंने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों के चलते उन्हें छह वर्षों के लिए निष्काषित किया था। लोकसभा चुनाव के बीच में निरुपम का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  लड़ाई से भागने वाले देश का नेतृत्व करना चाहते हैं : राजनाथ का राहुल पर तंज

संबंधित समाचार