Farrukhabad: फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या...तेज आवाज सुन पहुंचे परिजन, खून से लथपथ पड़ा था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में खेत में खड़ी फ़सल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मार  कर हत्या कर दी गई। किसान की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 
अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की।

मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी सनोज (35) ने अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए मचान बना लिया था। वह रात के समय मचान पर ही लेट कर फसल की रखवाली करता था। रोज की तरह शुक्रवार रात वह खेत पर चला गया। 

इधर, अगली सुबह गोली चलने की आवाज आई तब परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने बताया उसके भाई की गोली मारकर हत्या की गई है। उसका कहना है जंगली जानवरों और जहरीले कीड़े से बचने के लिए उसने मचान बना रखा था। मचान पर हो लेट कर फसल की रखवाली करता था। कोतवाल मंनोज भाटी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show In Kanpur: रोड शो के दौरान दो ट्रेनें निरस्त...दो मंधना से चलेंगी, यहां चेक करें- पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार