PM Modi Road Show In Kanpur: रोड शो के दौरान दो ट्रेनें निरस्त...दो मंधना से चलेंगी, यहां चेक करें- पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान दो ट्रेनें निरस्त

कानपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान फर्रुखाबाद रूट पर करीब पांच घंटे रेल यातायात में बदलाव किया गया है। दो ट्रेनें मंधना से आगे चलाया जाएगा तो दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस चार घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूलिंग कर चलेगी। 
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य पीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया प्रधानमंत्री के रोड शो के कारण ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग कर चलाया जाएगा।

वहीं कई ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन के तहत 15038 कासगंज से अनवरगंज एक्सप्रेस को अनवरगंज के स्थान पर मंधना स्टेशन पर रोका जाएगा। यहीं से यात्रा समाप्त होगी। इसी तरह 05343 अनवरगंज से फर्रुखाबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन को अनवरगंज के स्थान पर मंधना से चलाया जाएगा।

वहीं सेंट्रल से चलने वाली 01827 ब्रह्मावर्त अनारक्षित विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। 01828 ब्रह्मावर्त से सेंट्रल अनारक्षित विशेष को भी निरस्त किया गया है। इसी तरह 15084 फर्रुखाबाद से छपरा एक्सप्रेस को चार घंटा 30 मिनट रि-शिड्यूलिंग कर चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 14117 प्रयागराज से भिवानी एक्सप्रेस व 19716 गोमती नगर से जयपुर एक्सप्रेस को उत्तर मध्य रेलवे पर नियंत्रित करके चलाया जाएगा।श्

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show In Kanpur: पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियां पूरी...बस आने का इंतजार, CM Yogi समेत तमाम हस्तियां रहेगी मौजूद

 

संबंधित समाचार