Farrukhabad News: थानाप्रभारी की सरकारी पिस्टल की एक मैगजीन व कारतूस गायब...महकमे में मचा हड़कंप, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में थानाप्रभारी की सरकारी पिस्टल की एक मैगजीन व कारतूस गायब

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थानाप्रभारी को मिली सरकारी पिस्टल की एक मैगजीन व कारतूस अचानक गुम हो गए। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के थानाप्रभारी के लिए मिली सरकारी पिस्टल की मैगजीन व कारतूस 4 से 5 दिन पहले अचानक गायब हो गए। इसकी जानकारी थाने के पुलिस कर्मियों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

खोये हुई मैगजीन और लगभग 10 कारतूस की तलाश शुरू की गई। कई दिनों से भीतर ही भीतर उनकी तलाश चल रही है। थानाप्रभारी अवध नारायण पाण्डेय ने बताया कि मैगजीन और कारतूस खोए नही थे। मुंशी नें गलत तरीके से दूसरी रेक में रख दिये थे। वह मिल गये है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या...तेज आवाज सुन पहुंचे परिजन, खून से लथपथ पड़ा था शव

संबंधित समाचार