बरेली: अज्ञात वाहन ने शख्स को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दोस्त के घर से वापस बाइक से लौट रहे व्यक्ति को परघौली गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें, थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया का रहने वाला 42 वर्षीय रविंद्र पुत्र हरीश के रिश्तेदार ने बताया कि मृतक अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौटकर रहा था, करीब रात 1:30 बजे धौली चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने हाइवे पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना देने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दुकान चलाकर अपने घर का पालन पोषण करता था।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक साइन न होने से अटक गए 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य

संबंधित समाचार